शिवहर: बागमती नदी में उफान, डुब्बा धार का जलस्तर खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर पहुँचा ऊपर
नेपाल की तराई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी के डुब्बा धार में एक बार फिर से उफान आ गई है. डुब्बा धार खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिससे जिला प्रशासन अलर्ट हो गयी है. बागमती के कनीय अभियंता ने बताया कि बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे का निशान 61.28m है. सुबह 06 बजे जलस्तर 61.85 मीटर पर दर्ज की गई है।