शिवहर: शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी में अचानक आया पानी, खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
बागमती नदी में आज अचानक पानी आ गया है. जो देखते ही देखते खतरे के निशान से 42cm ऊपर पहुंच गया है. लगातार तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोर्ड में आ गई है. और तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि डुब्बा नदी खतरे का निशान 61.28m है. दोपहर 12 बजे जलस्तर 60.80m था. जो शाम में 06 बजे जलस्तर 61.70m पहुँच गया है।