हाथरस: सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में घर की छत गिरने से 6 लोग मलवे में दबे, 3 गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में आज दिन बृहस्पतिवार को घर की छत अचानक से गिरने से परिवार के 6 लोग इस मलवे में दब गए! अचानक से हुए इस घटना से चीख पुकार सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई ! परिवार की दो महिला एवं एक पुरुष को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार जारी है!