बांसगांव: बांसगांव तहसील में किन्नरों का हाईवोल्टेज हंगामा, महिला प्रधान समेत तीन को जेल भेजने की मांग पर घंटों चला बवाल
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार गांव में मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को किन्नरों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किए जाने पर किन्नरों ने जेल भेजने की मांग की। मामले में महिला प्रधान मुन्नी देवी, उनके दिव्यांग पुत्र रत्नेश समेत तीन लोगों को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया।