ढीमरखेड़ा: अघोषित बिजली कटौती से ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के 45 गांव बेहाल
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रही। अघोषित कटौती से करीब 45 गांव प्रभावित हुए। गर्मी के बीच ग्रामीणों को पानी और दैनिक कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने दूसरे क्षेत्रों में मेंटेनेंस की सूचना जारी की थी, लेकिन ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लिए कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।