कोईलवर: भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच की मांग को लेकर सैकड़ों लोग जुटे
शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर मंगलवार शाम करीब 7:00 कोईलवर के शहीद कपिलदेव चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और भरत तिवारी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।