बांका: बांका और कटोरिया से उत्पाद विभाग की टीम ने 59 लीटर शराब के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 22, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बांका व कटोरिया में अभियान चलाकर 59 लीटर शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गोरगामा निवासी नितेश कुमार, खिडकीतरी निवासी महला हेमब्रम, डफरपुर निवासी आशीष रजक, कटोरिया निवासी मुनेश्ववर दास व मुकुलदेव दास को 59 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।