भिलाई में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बैनर तले जबर हरेली रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे माहौल में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और उत्साह की झलक देखने को मिली।
रैली के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक वेशभूषा, लोक कला और छत्तीसगढ़िया रंग ने आयोजन को खास बना दिया।
हजारों की मौजूदगी और जबरदस्त उत्साह के बीच भिलाई में आज का नजारा पूरी तरह छत्तीसगढ़िया रंग में रंगा नजर आया। सच में, हरेली तिहार काबर खास हे—ये नजारा खुद बता देथे!जबर हरेली रैली में सुनिए, CM विष्णुदेव साय को क्या कह गए अमित बघेल?