झांसी: एडीजी आलोक सिंह ने झाँसी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, ऑपरेशन कन्विक्शन और सुरक्षा पर दिया जोर
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने झाँसी का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। आईजी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने मिशन शक्ति और ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति जांची। एडीजी ने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध पर लगाम और अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के निर्देश दिए।