झांसी: फर्जी EO बनकर वक्फ की जमीन बांटने वाला नटवरलाल रेलवे स्टेडियम के पास से गिरफ्तार, झांसी GRP ने खेल खत्म किया
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 रेलवे पुलिस ने वक्फ बोर्ड का फर्जी अफसर बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में जारी अभियान के तहत, GRP टीम ने रेलवे स्टेडियम के पास घेराबंदी कर शफीक वारसी को गिरफ्तार किया। प्रयागराज का मूल निवासी यह आरोपी इंटरनेट की मदद से वक्फ बोर्ड के जाली दस्तावेज तैयार करता था।