झांसी: झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर गणतंत्र दिवस मनाया गया, टोल मैनेजर ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 झांसी-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। टोल प्लाजा के मैनेजर रंजन सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई, जिसमें देश के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया गया।