बक्सर: बक्सर में 12 केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा जोर
Buxar, Buxar | Jun 1, 2026 प्रखंड बक्सर में सोमवार को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के.आर.पी. लालसा कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 12 केंद्रों पर कैंप संचालित किए जा रहे हैं। यह कैंप विशेष रूप से वर्ग 5 व 6 के उन बच्चों के लिए है, जिन्हें हिंदी पढ़ने या जोड़-घटाव में दिक्कत है। शिक्षा सेवकों और स्वयंसेवकों ने ऐसे बच्चों को चिन्हित किया है।