मुज़फ्फरनगर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर इमरान उर्फ लाला की ₹12.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त, गौकशी से कमाई काली कमाई पर लगाम
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर इमरान उर्फ लाला की 12.5 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। आरोप है कि उसने गौकशी व अन्य अपराधों से काली कमाई कर खालापार में संपत्ति खरीदी थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।