मुज़फ्फरनगर: न्याजुपुरा का रिजवान सऊदी में फंसा, परिवार की गुहार से खुली घर वापसी की राह, सीएम पोर्टल पर शिकायत का असर
मुजफ्फरनगर के युवक रिज़वान की सऊदी अरब से घर वापसी तय हो गई है। समाजसेवी मनीष चौधरी की पहल पर पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ और पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। रिज़वान ने वीडियो संदेश में बताया कि मनीष चौधरी की मदद से ही उसका बचाव संभव हुआ। आरिफ ने भी उसे स्वदेश भेजने का आश्वासन दिया। परिवार ने थाने पहुंचकर बताया कि रिज़वान लौट रहा है।