मुज़फ्फरनगर: रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात शव, गांव मांडी में मची सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, पुलिस की तेज हुई जांच
मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव मांडी में श्मशान घाट के पास रजवाहे से बोरे में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।