मुज़फ्फरनगर: तावली गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर की छत उड़ी, खाना बनाते समय लगी थी आग, लोगों में मची भगदड़
शाहपुर क्षेत्र के तावली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई।आग देखते ही इसराना बाहर निकल गई और कुछ ही देर में सिलेंडर जोरदार धमाके से फट गया।विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत तक उड़ गई और आसपास के लोग घर खाली कर सड़क पर आ गए।ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई