मुज़फ्फरनगर: सत्यापन अभियान में मिली सफलता, अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1600 पटाखे, सील मशीन व खतरनाक कैमिकल बरामद
चरथावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावटी रोड स्थित गोदाम से अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा किया।सत्यापन अभियान के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 1600 बने-अधबने पटाखे,कैमिकल,रुई पाउडर,सील पैकिंग मशीनें व भारी मात्रा में सामग्री बरामद की।मौके से अरशद नामक आरोपी गिरफ्तार हुआ,जिसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया।पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा किया