तरबगंज: हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक रौजा मेला में हुवा जायरीनों का जमावड़ा, नेपाल समेत देश भर से जुटे जायरीन मांगी दुआएं
वजीरगंज क्षेत्र के रौजा में हठीले शाह की दरगाह पर होने वाला मेला रविवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। मेले में झूला सर्कस, थियेटर आदि मनोरंजक संसाधनों की धूम रही। जेठ माह के प्रथम रविवार को बहराइच मेले के साथ होने वाले इस मेले में आसपास जिले बिहार पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों व पड़ोसी देश नेपाल के हज़ारों जायरीनों ने हठीले शाह की दरगाह पर जियारत की।