तरबगंज: आम तोड़ने गयी महिला व उसके दो बच्चों पर हसिया से हमला कर किया घायल,पीड़ित ने चार के खिलाफ तरबगंज थाने में दर्ज कराया केस
बौरिहा निवासिनी निर्मला देवी पत्नी परशुराम चौहान ने केस दर्ज कराया है।कि वह अपने बेटे और लड़की के साथ अपने हिस्सा का आम तोड़ने गई थी। गांव की शान्ति देवी कुष्मा देवी धनई चौहान लक्ष्मी ने लाठी डंडा पिटाई करते हुए हसिया से मार कर घायल कर दिया । प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कार्यवाही की जा रही है।