तरबगंज: अवैध खनन कर रही लोडर समेत मिट्टी लदी चार टोलियां चढ़ी खनन इंस्पेक्टर के हत्थे,वजीरगंज पुलिस को किया सुपुर्द
वजीरगंज ब्लॉक के सामने अवैध रूप से खनन कर ट्रॉली पर लादी जा रही मिट्टी समेत चार ट्रॉली व लोडर मशीन को खनन इंस्पेक्टर ने कब्जे में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया। खनन इंस्पेक्टर विवेक कुमार के मुताबिक नियमित गस्त के दौरान ब्लॉक के सामने लोडर द्वारा मिट्टी का खनन कर ट्रॉलियों पर लादी जा रही थी।मौके पर मिली 4 ट्रॉलियों व एक लोडर मशीन को थाने की सुपुर्द की गई।