तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र में अज्ञात शव के मिलने का सिलसिला जारी,शनिवार को भी हाइवे के किनारे मिला 40वर्षीय व्यक्ति का शव
नवाबगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को मिले दो अज्ञात शवों की गुत्थी सुलझी न थी कि शनिवार को चौकी क्षेत्र सरयू घाट के फोर-लेन हाइवे पर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से पुलिस सकते में आ गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन में मिले तीन अज्ञात शवों के शिनाख्त की जहां पुलिस को चुनौती है ।