तरबगंज: टिकरी मधवापुर में नाली पर मिट्टी पटाई कर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर व ज़िलाधिकारी से की शिकायत
टिकरी मधवापुर निवासी अभिषेक गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिला अधिकारी से की गई शिकायत में बताया, कि पहलवान सिंह प्रदीप सिंह ने विगत 40 वर्षों से आबादी के जमीन में बह रही नाली को रात में मिट्टी पटाई कर बंद कर दी है। पीड़ित का आरोप है, कि विपक्षी नाली बंद करने के बाद आबादी की जमीन पर कब्जा कर लेना चाहते है।