तरबगंज: अयोध्या-गोंडा मार्ग पर ब्लॉक के पास एक बाइक पर सवार चार लोग कार की टक्कर से हुए घायल, वजीरगंज सीएचसी में इलाज जारी
वजीरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या गोंडा मार्ग पर ब्लॉक के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए जिनका इलाज सीएससी वजीरगंज पर किया जा रहा है।बलरामपुर जनपद के भगवतीगंज निवासी इरशाद पत्नी शाकुरूननिशा पुत्र रिशब 5वर्ष व सास जरीना निवासी महादेवा एक ही बाइक से अयोध्या गये थे। वापस आते समय ब्लॉक के पास कार की चपेट में आकर घायल हो गए।