जिला पंचायत परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक में किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष ए०के० दुबे ने किया। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, खराब बीज वितरण और आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ।