ईसागढ़: कोहरवास गांव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन होगा
प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन प्रति शुक्रवार को किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कोहरवास में किया जाएगा।