लातेहार: पतकी जंगल के पास युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी
रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।