भितरवार: नगर भितरवार तिराहे पर स्थित घर पर फायरिंग, मामला दर्ज
नगर परिषद भितरवार की संविदा कर्मचारियों के घर के बाहर दो हमलावरों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। भितरवार पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।