आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में निजामाबाद थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी अब्दुल्ला पुत्र सोहराब को बड़ागांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।