सिरसागंज: PM आवास दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने की ठगी, सिरसागंज के अध्यापक नगर निवासी महिला को झांसे में लेकर हजारों रुपए हड़पे
PM आवास दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सिरसागंज के अध्यापक नगर निवासी महिला को झांसे में लेकर हजारों रुपए हड़प लिए। महिला के मोबाइल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि मैं नगर पालिका से अधिकारी बोल रहा हूँ। आपका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया है। जिसके लिए रुपए जमा करने को कहा गया। इस झांसे में आकर महिला द्वारा फोन पे के माध्यम से 4770 रुपए भेज दिए गए। पीड़िता के पुत्र ने थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।