सिरसागंज: गांव भावली स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्रित युवकों ने पम्प कर्मियों के साथ की मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव भावली स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल पम्प कर्मी के साथ कहा सुनी को लेकर मोटरसाइकिल व बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए युवकों द्वारा पम्प कर्मी व वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की गई। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित द्वारा थाने पहुंचकर तहरीर दी गई है।