सिरसागंज: तहसील में देखा गया लखनऊ में आयोजित ग्रैंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण, मौजूद रहे SDM, पालिका चेयरमैन सहित अन्य लोग
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के तहसील में लखनऊ के ग्रैंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान एसडीएम विवेक राजपूत पालिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से औद्योगिक विकास परियोजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। लाखों करोड़ लागत की शुभारंभ हुई औद्योगिक विकास परियोजनाओं का लाइव टेलीकास्ट देखा गया।