सिरसागंज: आईजी आगरा रेंज आगरा मंगलवार को पहुॅचे थाना सिरसागंज, निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा दीपक कुमार मंगलवार को सुबह थाना सिरसागंज पहुूचे और उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आईजी द्वारा प्रमुख रजिस्टरों का अवलोकन व बैरक, भोजनालय एवं थाना प्रांगण का निरीक्षण करते हुए खामियों में शीघ्र सुधार लाने को निर्देशित किया। वहीं संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।