सिरसागंज: सिरसागंज के हाईवे पर ऊमरी कट के समीप सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार 2 लोग, मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के हाइवे स्थित गांव ऊमरी कट के समीप मंगलवार की शाम को बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वाकिया उस समय का है जब मोटरसाइकिल से दो युवक शिकोहाबाद की ओर से आ रहे थे। तभी डिवाइडर पर करते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।