सिरसागंज: तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में CDO व SDM ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं, 8 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में स्थित तहसील सभागार में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की शिकायतों को सीडीओ फिरोजाबाद दीक्षा जैन एवं एसडीएम विवेक राजपूत द्वारा सुना गया। इस दौरान आई 27 शिकायतों में से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया।