उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन शहर: नरवर में खेत में काम करने वाले हाली ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नरवर में रविवार को एक युवक ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रतलाम निवासी 23 वर्षीय दौलत पुत्र गेंदालाल, सत्यनारायण यादव के नरवर स्थित खेत पर डेढ़ साल से हाली का काम कर रहा था। रविवार को वह खेत पर ही पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल स