मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में नशा मुक्ति के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन, उपायुक्त और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
नशा मुक्त समाज की स्थापना के उद्देश्य से गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे पलामू जिला मुख्यालय में एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत समाहरणालय भवन परिसर से की गई, जहाँ उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दोनों अधिकारी स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए और नशा विरोधी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने