प्रथम महापौर एवं गौशाला कमिटी, मेदनीनगर ने बुधवार के दोपहर करीब 1 बजे पलामू की उपायुक्त समीरा एस से मुलाकात की। इस दौरान जिले की एकमात्र गौशाला के बेहतर संचालन और प्रशासनिक सहयोग पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके अलावे कमिटी ने फेस-2 जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति और नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते जल संकट पर भी चिंता जताई।