पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जेल में तैनात हवलदार प्रदीप भगत की निगरानी में कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काटा जा रहा है। सुदना ओवरब्रिज के नीचे स्थित जेल के पहले गेट पर तैनात पुलिसकर्मी अनुज लकड़ा ने इस अवैध वसूली की पोल खोल दी है।