रांची के सिल्ली के मारदू गांव के एक घर से बुधवार के शाम रेस्क्यू किए गए बाघ को गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पलामू टाइगर रिजर्व में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बुधवार रात बाघ को रांची से लाकर सुरक्षा के बीच जंगल में छोड़ा गया, हालांकि लोकेशन गोपनीय रखी गई है। बाघ की पहचान 'किला बाघ' के रूप में हुई है, जो 2023 में पलामू किला क्षेत्र में देखा गया था।