चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रसुनिया गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।जिसमें अर्जुन लोहार का घर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।वहीं खोखा लोहार के खेतों में लगी फसलों को रौंदकर चट कर गया है।ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि जंगली हाथियों की संख्या 12 है।दिन में हाथीनादा जंगल में रहते है।शाम होते ही गांव की ओर आकर जमकर उत्पात मचाते है।