पटना ग्रामीण: पटना के रामनगरी में महिला का शव फंदे से लटका मिला, पति गिरफ्तार
रामनगरी इलाके में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। शास्त्री नगर थाने के थानेदार ने बताया कि सास, ससुर और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार पति का कहना है कि उसकी पत्नी अचानक रोने लगती थी और अपने गहने भी उतार कर फेंक देती थी।