सोनो प्रखंड क्षेत्र के बटिया के समीप स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का मंगलवार की रात करीब 11 बजे विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल के बीच भावुक नजर आया। जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए उठाया गया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मां की विदाई के समय कई भक्तों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान श्रद्धालु जय म