मधुबनी: जयनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान जारी। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मधुबनी जिले के जयनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। जयनगर के टीपीसी भवन परिसर एवं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया पर भी नजर रखी जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।