बहराइच: छावनी चौराहा के पास हीरा सिंह मार्केट में बीच बाजार निकला ज़हरीला सांप, मची हड़कंप, मशक्कत के बाद पकड़ा गया
राजा हीरा सिंह मार्केट का बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे एक विडियो सामने आया है जो मंगलवार की देर रात्रि का हैधनतेरस पर्व के बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके मे अचानक एक ज़हरीला सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। आस पास के लोग उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक वो इधर उधर भागता रहा। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ उसे डिब्बे में बंद किया।