बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में बैठक कर जताया विरोध
बहराइच जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान गाजियाबाद की घटना का कल विरोध जताते हुए अधिवक्ताओं ने आज यानि बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। गाजियाबाद में हुई घटना की अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।