प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद में निर्धारित मूल्य से अधिक लिया जा रहा इंडियन गैस सिलेंडर का दाम
प्रतापगढ़ जनपद में इंडियन गैस सिलेंडर का दाम निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लिया जा रहा है। इसकी जानकारी तब हुई जब एक उपभोक्ता गैस लेने गया और उसने सप्लायर के सामने ही बुक किया। तो उसके मोबाइल पर 855 रुपए अदा करने का मैसेज आया। इसके बाद उसने जब डिलीवरी बॉय से 855 रुपए लेने की बात कही तो वह उपभोक्ता से विवाद कर लिया और 880 रुपए से काम लेने पर राजी नहीं हुआ।