प्रतापगढ़: ढाढर गांव में तालाब की जमीन पर हो रहा है अवैध कब्जा, डीएम से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के ढाढर गांव निवासी राम सजीवन तिवारी ने डीएम प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव की गाटा संख्या 513 तालाब खाते में दर्ज है। जिस पर गांव के एक व्यक्ति ने पक्का मकान, लैट्रिन आदि बनवाकर कब्जा कर लिया है। उसके निर्माण से ग्राम सभा के सरकारी खाते की भूमि का नुकसान हो रहा है। राम सजीवन ने डीएम से शिकायत की है।