कटघोरा: कुसमुंडा में तिरंगा शान से लहराया, थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने दी सलामी
Katghora, Korba | Aug 15, 2026 कुसमुंडा क्षेत्र में 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सरकारी, गैर-सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों में भी आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।कुसमुंडा थाना परिसर में थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया.