गुलाना: गुलाना चौकी पुलिस ने ग्राम पंपापुर से 468 लीटर अवैध शराब की जब्त, एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया केस
गुलाना चौकी पुलिस ने ग्राम पंपापुर से 468 लीटर अवैध शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने आरोपी अंगद हाडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुलाना पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि आरोपी के मकान से ही यह अवैध शराब जब्त की गई है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।