गुलाना: ग्राम निशाना में एक व्यक्ति ने गेहूं की नरवाई में लगाई आग, प्लास्टिक की पाइप और विद्युत वायर जलकर हुई खाक
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निशाना में एक व्यक्ति ने गेहूं की नरवाई में आग लगा दी। इससे खेत पर रखे प्लास्टिक के पाइप और विद्युत वायर जलकर राख हो गई। खेत मालिक ओंकार सिंह ने नरवाई में आग लगाने वाले दरियाब सिंह के खिलाफ अकोदिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।